सादा जीवन उच्च विचार

राजकीय आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज

मुरादनगर , गाज़ियाबाद

RULES AND REGULATIONS

Home > Activities > RULES AND REGULATIONS

Rules And Regulations

अनुशासन एवं व्यवहार संबंधी नियम

यह विद्यालय क्षेत्र की छात्र-छात्राओं के विकास के लिए 1966 से प्रयासरत है | विद्यालय के सभी छात्राओं से यह अपेक्षा की जाती है कि इस के सम्मान के लिए आप ऐसा कोई भी अशोभनीय व्यवहार नहीं करेंगीं जिससे विद्यालय के सम्मान को ठेस पहुंचे | यहां से शिक्षा प्राप्त करके विद्यार्थी महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं| अतः ज्ञान के क्षेत्र में परिश्रम करते हुए सदैव प्रयत्नशील रहें |

  1. अपना आचरण एवं व्यवहार अच्छा करें|
  2. विद्यालय में मोबाइल फोन साथ ना लाएं|
  3. अपने आचरण व्यवहार, शालीनता के नियमों का पालन करें|
  4. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा|
  5. कक्षा में शांति बनाए रखें एवं बरामदे में ना घूमें|
  6. विद्यालय परिसर में व्यर्थ में घूमना दंडनीय अपराध है|
  7. विद्यालय में लगे पेड़-पौधों या दीवारों को नुकसान या किसी भी स्थान पर लिखना या गंदा करना अशोभनीय है|
  8. किसी भी नियम की अवहेलना दंडनीय है|
  9. विद्यालय के नियमित संचालन तथा श्रेष्ठतम बनाने में सहयोग करें |

अन्य आवश्यक नियम:

  1. सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर विद्यालय आना अनिवार्य है।
  2. प्रत्येक विद्यार्थी को विद्यालय गणवेश पहनकर आना अनिवार्य है।
  3. विद्यालय में प्रतिदिन परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा|
  4. किसी भी छात्र का कार्य व आचरण संतोषजनक ना होने पर विद्यालय के अनुशासन के प्रावधानों के अनुसार विद्यालय से किसी भी समय निकाला जा सकता है|
  5. प्रवेश के समय अपने फोटो लाना अति आवश्यक है|
  6. विद्यालय समय में रिक्त पीरियड में वाचनालय में जाना वांछित है।
  7. विद्यालय की किसी भी वस्तु को हानि पहुँचाना अपराध है।